ईंट बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत

सहजनवा : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 15 वेद मंदिर नगर (नचनी) में ईंट बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की पहचान नचनी निवासी 65 वर्षीय चांद देव उर्फ चानू के रूप में हुई है। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। वह गेहूं की फसल से भूसा बनाने को लेकर बातचीत के लिए जसूलीपार सीवान गए थे।
वापसी के दौरान सिवान में एक ईंट भट्ठे के पास कच्ची ईंट बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर के साथ जा रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बुजुर्ग पहिए के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे, तहसीलदार आर.के. कन्नौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, थाना प्रभारी महेश चौबे और चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन ग्रामीण भट्ठा मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कार्रवाई हो, उसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।वही प्रशासन द्वारा परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया उसके बाद परिजन मान गए तब पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.