वार्षिकोत्सव,परीक्षाफल वितरण एवं स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन
गोरखपुर : कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, माहोपार में कक्षा उत्तीर्ण एवं प्रतिभाशाली बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, खूब उपहार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के साथ आए बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी कौड़ीराम, श्री जयप्रकाश मौर्य ने अपने सम्बोधन में बच्चों को नियमित विद्यालय आने तथा आस-पास के बच्चों का नामांकन कराने पर बल दिया।विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी कौड़ीराम, श्री जयप्रकाश मौर्य, विशिष्ट अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी कौड़ीराम डॉ. संतोष वर्मा, विशेष अतिथि सीडीपीओ सुश्री सुनंदा यादव व मुख्य सेविका आशा चौधरी तथा आमंत्रित अतिथि डॉ. विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, माहोपार की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता सिंह सहायक अध्यापक अजय कन्नौजिया स.अ. (अध्यक्ष वि..बी.टी.सी. शिक्षक वेल.एसो.कौड़ीराम, विभा, सहायक अध्यापिका आकांक्षा पाण्डेय, श्रीमती चन्द्रकांती गुप्ता,श्री भगवान दास विश्वकर्मा, रामप्रवेश मौर्य आदि के साथ सैकड़ों ग्रामवासी, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।स्कूल चलो अभियान की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। तत्पश्चात मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत समस्त शिक्षा संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सफल संचालन में सहायक अध्यापक श्री राजकुमार जी ने अहम भूमिका निभाई।इस मौके विनय गुप्ता मंत्री ,हरेन्द्र नायक,प्रमोद त्यागी ,अवनीश शुक्ला ए.आर.पी.,राजकुमार राय ए.आर.पी.एवं अनेक शिक्षक भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : हरिगोविंद चौबे


No Previous Comments found.