प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खाद गढ्ढे की भूमि पर रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विरोध
गोरखपुर : सहजनवां तहसील क्षेत्र के गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव मौजा-अमटौरा थाना-गीडा तहसील- सहजनवाँ जिला-गोरखपुर का बासिंदा है। मौजे का बन्दोवस्त हो चुका है और हम प्रार्थी के घर के पूर्व खाद का गडढ़ा है। जिसका नम्बर 494 है। प्रार्थी का मकान आराजी नम्बरी 493 में स्थित है और आराजी नम्बर 495 प्रार्थी का चक की भूमि है। प्रार्थी के गॉव की प्रधान रंजना शर्मा है और उनके पति श्रीराम शर्मा उर्फ मोनू प्रधान प्रतिनिधि है और उनका ईरादा खाद के गडढ़े को ढककर उपर से सड़क का निर्माण कर लेना चाहता है। उसने आराजी न0-485 में निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया है जिसको लेकर प्रार्थी ने एस डी एम सहजनवों के समक्ष एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वह खाद गडढे की जमीन को सम्मिलित करते हुए आराजी नं0 493 और 495 से होकर पक्की सड़क अपनी सुविधा हेतु बनवाना शुरू कर दिया है।वही मौके पर इमारती सामान ईट, बालू व सीमेंट इक्टठा कर रखा है। गांव के लोग काफी विरोध कर रहे है कि इस तरह का अवैधानिक कार्य मत करो लेकिन वह मानने को तैयार नही है वही पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाया वही तहसील प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

No Previous Comments found.