गोरखपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया आइएनजेसीसीयस का छठा स्थापना दिवस

गोरखपुर-  आज जब जिम्मेदार दिशाहीन हो  जा रहे हैं राजनीति भी दिशाहीन हो गई है ऐसे में मिडिया के चौथे स्तंभ की और जिम्मेदारी बढ़ जाती है।' उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के छठे स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पद पर डायट के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अभिषेक कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे गोरखपुर के कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता सभागार में बोल रहे थे।

  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सौहार्द्य शिरोमणि संत डॉ सौरभ पाण्डेय, संपादक उमेश चन्द्र मिश्रा, संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी, भोजपुरिया अमन के संपादक डाक्टर जनार्दन सिंह डाक्टर डी. एन. मौर्य आदि ने संबोधित किया। 
 अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही और आज हम सभी को अनेक बाधाओं के रूबरू होकर पत्रकारिता कार्य करना पड़ रहा है जिसका मुकाबला एक जुट होकर ही किया जा सकता है।
    आयोजन में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह प्रजापति, अमृता उपाध्याय, प्रियंका तिवारी, डॉक्टर मैथिली रमण प्रसाद सिंह, भालेंदु प्रकाश मिश्रा, राकेश नारायण त्रिपाठी, सुभाष चंद्र, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ संजय गुप्ता, मुकेश चौहान, अरविंद कुमार यादव, डॉ रामप्रकाश, डॉ विमल कुमार, कमलेश मणि त्रिपाठी, पंचानन पाण्डेय, दबीर आलम, मोहम्मद अहमद अजीज, रवि प्रकाश त्रिपाठी, पारस गुप्ता, भगवंत यादव, राम मनोहर मिश्र, गणेश जी उपाध्याय, उमेश शर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, विकास पाण्डेय, विश्वनाथ उपाध्याय, दुर्गेश्वरी त्रिपाठी, हर्ष कुमार मौर्य, सूर्यनाथ, सद्दाम, राम अवतार, मोहम्मद साकिब, रहमत अली, राकेश प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार, राकेश कुशवाहा, बाबू हनुमान सिंह,  मुन्ना मिश्रा, गोविंद कुमार गिरी, राजेश कुमार उर्फ राजू दुबे, कृष्ण मोहन सैनी, सत्येंद्र त्रिपाठी, रामेश्वर मिश्रा, रामकृपाल मद्धेशिया, बृजेश वर्मा, विनोद कुमार यादव, डॉक्टर सरिता सिंह, संजय वर्मा, हरिश्चंद्र सोनी, भानु प्रताप तिवारी, डॉक्टर संजय मिश्रा, सत्येंद्र त्रिपाठी, चंद्र मिश्र, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, रमाकांत पांडे, कृष्ण मुरारी शर्मा, अशोक कृष्ण आदि ने भाग लिया। संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने किया। अंत में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया।

रिपोर्टर: कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.