डीआईजी एस चन्नप्पा तथा एसएसपी डा० कौस्तुभ ने खजनी थाने का वार्षिक मुआयना किया, मातहतों को दिए विभागीय निर्देश
गोरखपुर : गोरखपुर जोन के डीआईजी शिवशिंपी चन्नप्पा तथा डा० कौस्तुभ ने आज खजनी थाने का वार्षिक मुआयना किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक मुआयने के दौरान आज उनके खजनी थाने पर पहुंचते ही सलामी देते हुए स्वागत किया गया। उन्होंने थाने की सफाई व्यवस्था, मेस, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, अपराध रजिस्टर,मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल,आगंतुक रजिस्टर, सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के रजिस्टरों का निरीक्षण किया, उन्होंने लंबित विवेचनाओं की थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह तथा दिवान जगन्नाथ प्रसाद और दिवाकर तिवारी से सिलसिलेवार जानकारी ली साथ ही तथा मेस, मालखाना, हवालात, आरक्षी आवास सहित थाना परिसर की सफाई व्यवस्था और सभी दस्तावेजों का सघन मुआयना किया। महिला हेल्पडेस्क, आनलाइन आईजीआरएस से प्राप्त सभी जनशिकायतों के निस्तारण, समाधान दिवस, बीट सूचनाओं, भूमि विवादों, जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों में की जाने वाली कार्रवाई की पड़ताल की इस दौरान वह मातहतों एसपी साउथ दीनेश कुमार पुरी क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक विभागीय दिशा निर्देश देते रहे। साथ ही सभी आगंतुकों के साथ जनमित्र पुलिस के रूप में कार्य करने सड़क हादसों यातायात नियमों के अनुपालन, बलवा ड्रिल उपकरणों, लावारिस वाहनों,सहित अन्य आवश्यक हिदायतें देते हुए थाना परिसर एवं पुलिस कर्मियों से जुड़ी अव्यवस्थाओं में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने थाने के सभी ग्राम पुलिस चौकीदारों को लाल पगड़ी (साफा) और टार्च वितरित किए। इस दौरान खजनी थाना कार्यालय के सभी स्टाॅफ, एसआई, पुरुष एवं कांस्टेबल, सिपाही, चौकीदार, होमगार्ड आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आज खजनी तथा खोराबार थाने का वार्षिक मुआयना किया गया है तथा समीक्षा के साथ ही विभागीय आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी


No Previous Comments found.