न्यू मॉडर्न मोहन पब्लिक स्कूल की छात्रा ने हाईस्कूल में किया कमाल बनी उनवल की टॉपर
गोरखपुर : नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल स्थित न्यू मॉडर्न मोहन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में अव्वल आकर अपना और अपने विद्यालय का परचम लहराया है। वही विद्यालय की छात्रा फलक यूसुफ ने 92.5% सर्वाधिक अंक लाकर पूरे उनवल में अपना नाम रोशन किया है।
विद्यालय में अव्वल आए छात्र फलक यूसुफ 92.5%,आंचल साहनी 88.83%, साइना खान 87.66% आशवी 87.16%, नित्या कुमारी 87.16%, नैनसी गुप्ता 87.16%, नन्ही खातून 86.67%, अर्पित 85% अंशिका विश्वकर्मा 83.16% लाकर अपना और अपने माता पिता का मान बढ़ाया है।
हर साल की तरह इस साल भी हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय का औसत शत प्रतिशत और शानदार रहा।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय के व्यवस्थापक अमरनाथ साहनी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
वही विद्यालय के प्रिंसिपल बालकृष्ण प्रसाद, शिक्षक अनूप शर्मा, कमलेश साहनी, राहुल त्रिपाठी, वंदना दुबे, सृष्टि गुप्ता, रूपम मिश्रा, सलोनी त्रिपाठी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी


No Previous Comments found.