गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 24 कसिहार से मलांव चौराहा होते हुए चन्दा घाट हुआ अति संवेदनशील

गोरखपुर - गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 24 कसिहार से मलांव चौराहा होते हुए चन्दा से मझिगांवा  कनईल राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्पर्क मार्ग जोड़ा गया था। आज चन्दा घाट पर पुल निर्माण हो जाने के कारण यह गोरखपुर शहर को सीधे जोड़ रहा है। यही से कसया,कुशीनगर,पड़रौना,देवरिया,महराजगंज यहां तक कि बिहार प्रांत वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जुड़ गया है,बौद्ध परिपथ के साथ साथ धार्मिक स्थल,कुसम्ही बुढ़िया माता मंदिर,बौद्ध स्थल कुशीनगर,एवं तरकुलहा माता मन्दिर जहां से दर्शनार्थी रातों दिन यात्रा कर रहे हैं। इस रास्ते हजारों गाडियां प्रतिदिन आवागमन कर रहीं हैं।

कसिहार से मलांव चौराहा होते हुए चन्दा घाट से कनईल,मझिगांवा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अन्तर्गत निर्माण कार्य हुआ था। वर्तमान समय में टोल टैक्स एवं लम्बी दूरी के नाते तमाम जिलों की बड़ी गाड़ियां रातों दिन इसी रास्ते से गुजर रही हैं। इन भारी गाड़ियों के वजन को सहन करने की क्षमता इस सड़क की नहीं है।। यह ग्रामीण अंचल होने के नाते स्कूली बच्चे,वृद्ध बुजुर्ग,माताएं बहनें एवं रोजमर्रा के जीवकोपार्जन हेतु अगल बगल के गांव के साथ-साथ नदी इस पार से उस पार के लोग इसी सड़क से यात्रा करते हैं,जहां लगातार भयंकर दुर्घटनाओं से स्थानीय जनता जनार्दन भयभीत हो रही है। यहां अभी तक सैकड़ों दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय जनसेवक संदीप कुमार त्रिपाठी जी ने बताया कि शासन प्रशासन को इस विषय को संज्ञान में लेना चाहिए।। तत्काल प्रभाव से सड़क के दोनों तरफ पक्का मजबूत पटरी एवं नाली निर्माण कार्य होना चाहिए।। इसके पहले उन्होंने गोरखपुर देवरिया राष्ट्रीय राजमार्ग को वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए चन्दा घाट से कनईल मलांव मझिगांवा के मध्य से बाईपास बनाने की मांग उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यदि सही समय पर सही निर्णय नहीं लिया गया तो उन्हें जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मांग में ग्राम सभा कनईल से संतोष शुक्ला,अभिषेक शुक्ला,रामाज्ञा यादव मझिगांवा से श्री गौरीशंकर शुक्ल,जय प्रकाश शुक्ल,दीपक शुक्ल,महेश भारती,मलांव से,राजेश पाण्डेय,शेष नाथ त्रिपाठी,राजपति पाण्डेय,मोनू त्रिपाठी,विवेक पाण्डेय,सूरज मिश्र,कसिहार से शुशील त्रिपाठी,कृपा शंकर त्रिपाठी इत्यादि सैकड़ों लोगों ने समर्थन किया है।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.