पीड़ित ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

तहसीलदार के आदेश को दर किनार कर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खाद गढ्ढे की भूमि पर रास्ते का जबरजस्ती निर्माणत

हसीलदार सहजनवां द्वारा खाद गढ्ढे की भूमि पर हो रहे रास्ते के निर्माण पर लगाई गई थी रोकखाद गढ्ढे की नवयियत को

बदल कर पर्सनल रास्ते का निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विरोध

सहजनवां - तहसील क्षेत्र के  गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव मौजा-अमटौरा थाना-गीडा तहसील- सहजनवाँ जिला-गोरखपुर का बासिंदा है। मौजे का बन्दोवस्त हो चुका है और हम प्रार्थी के घर के पूर्व खाद का गडढ़ा है। जिसका नम्बर 494 है। प्रार्थी का मकान आराजी नम्बरी 493 में स्थित है और आराजी नम्बर 495 प्रार्थी का चक की भूमि है। प्रार्थी के गॉव की प्रधान रंजना शर्मा है और उनके पति श्रीराम शर्मा उर्फ मोनू प्रधान प्रतिनिधि है और उनका ईरादा खाद के गडढ़े को ढककर उपर से सड़क का निर्माण कर लेना चाहता है। उसने आराजी न0-485 में निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया है जिसको लेकर प्रार्थी ने एस डी एम सहजनवों के समक्ष एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वह खाद गडढे की जमीन को सम्मिलित करते हुए आराजी नं0 493 और 495 से होकर पक्की सड़क अपनी सुविधा हेतु बनवाना शुरू कर दिया है वही प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खाद गढ्ढे की नवयियत बदल कर रास्ते के निर्माण कार्य कर शासन को चुनौती दे रहे हैं।वही खाद गढ्ढे की नवयियत बदल कर निर्माण किया जा रहा है वही इस कार्य से ग्रामीणों में काफी रोष है।वही मौके पर इमारती सामान ईट, बालू व सीमेंट इक्टठा कर रखा है। गांव के लोग काफी विरोध कर रहे है कि इस तरह का अवैधानिक कार्य मत करो लेकिन वह मानने को तैयार नही है वही पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाया वही तहसील प्रशासन मामले की जांच में जुट गई थी वही मौके पर तहसीलदार सहजनवां राकेश कनौजिया जाकर निरीक्षण किया था और खाद गढ्ढे की भूमि पर हो रहे रास्ते के निर्माण को रोक दिया था और जिम्मेदारो को निर्देश भी दिया था कि खाद गढ्ढे की नवयियत नही बदली जाएगी और कोई रास्ता निर्माण नहीं किया जायेगा।वही प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जबरजस्ती खाद गढ्ढे की भूमि पर मिटी डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसको लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।वही प्रधान प्रतिनिधि द्वारा तहसीलदार के आदेश को भी नही माना जा रहा है।वही इस पूरे प्रकरण पर तहसीलदार सहजनवां राकेश कन्नौजिया ने बताया कि अगर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खाद गढ्ढे की भूमि पर रास्ते का निर्माण किया जा रहा है तो जांच कर प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही किया जायेगा।

रिपोर्टर-हरिगोविंद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.