जूनियर ब्यूटी पार्लर लघु उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

गोरखपुर - SBI RSETI संतकबीर नगर में आज दिनांक 13 मई 2026 को “जूनियर ब्यूटी पार्लर लघु उद्यमी” प्रशिक्षण बैच का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी श्री जैकेश त्रिपाठी,डीसी एनआरएलएम श्री प्रवीण कुमार,संस्थान के निदेशक श्री विनोद राय तथा संस्थान के फैकल्टी मनीष कुमार एवं जयप्रकाश प्रजापति उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जैकेश त्रिपाठी ने कहा कि ब्यूटी पार्लर एवं सौंदर्य सेवाओं के क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने कौशल का उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।डीसी एनआरएलएम श्री प्रवीण कुमार द्वारा प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों,समूह आधारित कार्य एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। वहीं संस्थान के निदेशक श्री विनोद राय ने सभी प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।संस्थान के फैकल्टी सदस्यों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ने,व्यवसाय संचालन के आवश्यक नियमों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

निदेशक श्री विनोद राय ने अपने संबोधन में बताया कि यदि प्रशिक्षार्थियों को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी, तो उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा, ताकि वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

रिपोर्टर - हरिगोविंद चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.