नगर पंचायत उनवल में निशुल्क शरबत का हुआ वितरण
गोरखपुर : नगर पंचायत उनवल में आज परम पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के सतलोक गमन दिवस पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ राहगीरों को सरबत वितरण किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा एवं सद्भावना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, आम नागरिकों एवं यात्रियों को शीतल सरबत वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के बताए सत्य, अहिंसा, सदाचार एवं मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति में श्री रामचंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, संदीप तिवारी, एडवोकेट अनुराग तिवारी, निशान्त तिवारी, शशांक तिवारी विनय बजरंगी आदि लोग सम्मिलित रहे। सभी सेवादारों ने श्रद्धापूर्वक सेवा कार्य में योगदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा जय गुरुदेव जी महाराज का जीवन मानव कल्याण, प्रेम और आध्यात्मिक जागृति के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी लाखों लोगों को सेवा और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे वार्ड नंबर 12 के सभासद योगेश वर्मा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बालेन्द्र तिवारी अंगद सहित अनेक श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

No Previous Comments found.