गीडा क्षेत्र में प्रदूषण, भूजल संकट और बेरोजगारी पर उठी आवाज हुआ प्रदर्शन

गोरखपुर :  सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, एसडीएम सहजनवा के माध्यम से जताई चिंता प्रदर्शन को लेकर सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट वही कार्यकर्ता पहुंचे तहसील किया प्रदर्शन वहीं प्रशासन और प्रदर्शनकारियों में हुई नोक झोंक के बीच सौंपा उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन सहजनवा, गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष कमांडो मनीष यादव "गोलू" ने गीडा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवा को सौंपा। ज्ञापन में प्रदूषण, भूजल दोहन, बेरोजगारी और किसानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।  वहीं फैक्ट्रियों से होने वाले वायु प्रदूषण, सांस लेना हुआ मुश्किल को लेकर ज्ञापन में बताया गया कि गीडा क्षेत्र में स्थापित फैक्ट्रियों, विशेषकर मेटेड टीएमटी एवं जालान फैक्ट्री से निकलने वाली राख, धुआं और प्रदूषित कण आसपास के गांवों और बाजारों में फैल रहे हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का वातावरण लगातार दूषित हो रहा है।  

भूजल स्तर गिरा, पेयजल संकट का खतरा  
फैक्ट्रियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में भूजल दोहन किए जाने से सहजनवा क्षेत्र का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। ज्ञापन में चेताया गया कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है।  
जमीन दी, पर रोजगार नहीं मिला  
सबसे दुखद स्थिति यह है कि जिन उद्योगों के लिए स्थानीय किसानों ने अपनी भूमि दी, उन्हीं उद्योगों में स्थानीय शिक्षित युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और रोजगार के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं।  कम रेट पर भूमि अधिग्रहण से किसान असंतुष्ट  गीडा एवं रेलवे द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में किसानों को पुराने और अत्यंत कम सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। इससे किसानों में भारी असंतोष है। ज्ञापन में किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य देने की मांग की गई।  बंद डिवाइडर बने मुसीबत गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालेसर से जिगिना तक बंद पड़े डिवाइडरों के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है, साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। जनता लंबे समय से इन्हें खोलने की मांग कर रही है।  
तत्काल कार्रवाई की मांग  
ज्ञापन के अंत में मांग की गई कि प्रदूषण पर रोक, भूजल संरक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित मुआवजा और डिवाइडर खोलने की कार्रवाई तत्काल की जाए। कमांडो मनीष यादव ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।  वहीं प्रदर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ सपा नेताओं को पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमा गहमी बनी रही लेकिन प्रदर्शन कर रहे अन्य कार्यकर्ता तहसील परिसर में पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।एसडीएम सहजनवा ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित माध्यम से शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : हरी गोविन्द 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.