ट्रक की ठोकर से दंपति घायल, बच्ची की मौत
गोरखपुर : सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा कला निवासी सत्यानंद यादव उनकी पत्नी राधिका तथा छ: वर्षीय पुत्री रिया सहजनवा स्थित कस्बे में किसी कार्य के सिलसिले गये हुए थे। घर वाप लौटते समय यू पी 53 डी टी 6195 की ठोकर लगने से बच्ची समेत पति- पत्नी घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा सहजनवा सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची रिया ने दम तोड़ दिया।
रिपोर्टर : हरिगोविंद चौबे

No Previous Comments found.