राष्ट्रीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज उनवल में समर कैंप का हुआ आयोजन
गोरखपुर : नगर पंचायत उनवल स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में बच्चों के लिए समर कैंप का उद्घाटन आज किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई बच्चों ने योग एवं एक्सरसाइज के माध्यम से वर्तमान समय में योग के महत्व को समझा तथा दैनिक जीवन में योग करने का प्रतिज्ञा किया बच्चों को सूर्य नमस्कार प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया इस अवसर पर ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया समर कैंप में में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी करवाया गया कार्यक्रम के दौरान पूरे समय बच्चे उत्साहित दिखे प्रत्येक बच्चों ने दिए गए टॉपिक को दर्शकों के सामने बेहिचक प्रस्तुत किया बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया विद्यालय के संचालक अजय कुमार वर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है विद्यालय समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है इस विद्यालय के बच्चे आज अपने कठिन परिश्रम व लगन के बलबूते सफलता का झंडा गाड़े हुए हैं। इस दौरान विद्यालय के सभी स्टॉप उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

No Previous Comments found.