साइकिल से शुरू हुआ संघर्ष, आज बना पत्रकारों की ताकत

गोरखपुर : ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर सहजनवा में याद किए गए संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल, पत्रकार हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प सहजनवा, गोरखपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील इकाई सहजनवा द्वारा बुधवार को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहजनवा तहसील स्थित गिडा सेक्टर 11चौबे काम्प्लेक्स पर स्थित संगठन कार्यालय पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकारों, पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने पहुंचकर संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के संघर्षमय जीवन और पत्रकार हित में किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों की आवाज़ को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन की नींव रखी थी। उस दौर में संसाधनों की कमी के बावजूद वे साइकिल से गांव-गांव घूमकर पत्रकारों को संगठित करने का कार्य करते थे। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

तहसील अध्यक्ष हरि गोविंद चौबे ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी ने पत्रकारिता को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना। उनके विचारों और संघर्षों की बदौलत आज ग्रामीण पत्रकार अपनी अलग पहचान बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ निष्पक्ष रूप से खड़ा रहता है और आगे भी पत्रकार हितों की लड़ाई मजबूती से जारी रखी जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी प्रधान प्रवासी, संत राज यादव, बेचन शर्मा, रवि प्रताप सिंह, राघवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कमलेश गौड़, अशोक चौधरी, रागिनी यादव, रमेश चंद्र यादव, राजेश त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय, रामसेवक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : हरिगोविंद चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.