खाद गड्ढे की भूमि पर प्रधान पति ने जबरन रात्रि मे निर्माण करा दिया रास्ता-ग्रामीणों में रोष

सहजनवा ,गोरखपुर :  सहजनवां तहसील क्षेत्र के अमटौरा गांव में स्थित खाद गड्ढे की भूमि पर रात्रि में प्रधान पति पर जबरन पीड़ित की भूमि कब्जा कर एवं खाद गड्ढे की भूमि पर रास्ता निर्माण कराने का आरोप लगा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया है।

मिली जानकारी से अमटौरा निवासी गिरीश चंद श्रीवास्तव पुत्र स्व श्याम नारायण लाल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि गांव में घर के बगल में निजी भूमि है। उसके बगल में खाद गड्ढा की भूमि स्थित है। जिस पर प्रधान पति जबरन रास्ता का निर्माण कराना चाह रहे थे। जिसका विरोध किया तो कार्य रुक गया। एसडीएम सहजनवां ने तहसीलदार को मौके पर पहुंच कर निस्तारण कराने का निर्देश दिए थे। तहसीलदार मौके पर पहुंच कर खाद गड्ढे की भूमि पैमाइस करा उसे खुदाई कराने का निर्देश दिया था। कुछ दिन बाद पीड़ित उस दौरान घर मौजूद नहीं था। उसी उसका फायदा उठाते हुए प्रधान पति ने 8 और 9 मई की रात्रि में निजी भूमि सहित खाद गड्ढे की भूमि पर प्रधान पति ने जबरन रास्ते का निर्माण करा दिया। जानकारी होने के बाद जब पहुंचा तो विरोध किया तो वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया।
इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि शिकायत मिली है। मामला सत्य पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।

रिपोर्टर : हरिगोविंद चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.