मंडलायुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों से तीन दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

गोरखपुर : शनिवार को सहजनवा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा तथा डीआईजी एस चनप्पा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसमें बीईओ पाली,बीईओ,पिपरौली,सीडीपीओ सहजनवा,चकबंदी अधिकारी,पशुचिकित्साधिकारी पिपरौली,पशुचिकित्साधिकारी पाली,ड्रेनेज सहायक अभियंता,सहायक अभियंता बाढ़ खंड,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी,पशुचिकित्साधिकारी सहजनवा अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित अधिकारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। हरिनाथ पुत्र राम सूरत निवासी भरसाड ने भूमि ने सगे भाईयों द्वारा जबरन भूमि कब्जा करने का आरोप लगा।जयनाथ सिंह निवासी चरड़ाव ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग किया है।मझौरा निवासी ममता देवी पत्नी गुरु प्रसाद ने पुलिस पर मकान निर्माण रोकने का आरोप लगाया। भरपूरवा निवासी राम कुमार पुत्र राम सूरत ने राजस्व विभाग द्वारा चक रोट की पैमाईश न करने की शिकायत किया।मंडलायुक्त ने सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिए। इस दौरान 150 मामले आए थे। जिसमें 15 मामले का निस्तारण कर दिया गया। राजस्व 80,पुलिस 47, विकास 8,आपूर्ति 6,अन्य 9 मामले आए थे। राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित करने का निर्देश दिए तथा पुलिस्के मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम केशरी नंदन तिवारी,सीओ  गीडा योगेन्द्र सिंह, बीडीओ सत्यकाम तोमर,ईओ सूर्यकांत, एसओ संजय कुमार मिश्र, एसओ प्रशांत पाठक सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.