ग्राम न्यायालय की मांग और प्रदूषण से मुक्ति के लिए अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन
गोरखपुर : अवध नगरी संवाददाता सहजनवा गोरखपुर * सहजनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने सहजनवा तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना तथा गीडा फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को पूर्व बार एसोशिएसन मंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर क्रमिक अनशन किया। और ग्राम न्यायालय की स्थापना तथा प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग किया गया।
इस क्रमिश अनशन को सहजनवा तहसील बार एसोशिएशन अध्यक्ष के0 के0त्रिपाठी ने समर्थन किया।
अधिवक्ता अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सहजनवा तहसील में ग्राम न्यायालय तथा गीडा फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए जिम्मेदारों से कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन प्रशासन ने किसी भी बिंदुओं पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दिया है कि अगर दोनों बिंदुओं पर प्रशासन जब तक मांगे नहीं मानता तब तक हर शनिवार के पहले तथा तीसरे सप्ताह में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
इस दौरान राघवेंद्र सिंह,वी राम मूरत उपाध्याय,प्रभात पाठक,ज्ञानेंद्र यादव,बुद्धिसागर यादव,अभिषेक त्रिपाठी,सुग्रीव यादव अजय कुमार शुक्ल,अखंड सोलंकी,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,सतीश,विजय कुमार, प्रवीन पाठक,गिरिजेश,
भूपेश तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे
No Previous Comments found.