श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तों को हुआ दिव्य अलौकिक अनुभव,भगवान श्री कृष्ण जन्म की लीलाओं ने मोहा मन
गोरखपुर : नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल वार्ड नंबर 12 प्राचीन हनुमान मंदिर पर चल रहा कथा व्यास पं० रोशन कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिली। श्री कृष्ण जन्म की भव्य झांकियों और मनमोहक लीलाओं का दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की जन्म लीला बाल लीला, रास लीला, गोपियों संग दिव्य झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना रहा।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कलाकारों द्वारा से बनी अद्भुत कलाकृतियां, रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर भक्ति संगीत ने पूरे नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल को वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में भक्त नाचते झूमते नजर आऐ । मानो द्वापर युग पुनः जीवंत हो उठा हो और स्वयं भगवान श्री कृष्ण भक्तों के बीच विराजमान हों।
मंदिर में झांकी को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए। हर कोई अपने मोबाइल के कैमरे में इस दिव्य दृश्य को कैद करता दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों के साथ भक्ति भाव में वी भोर हो गयें। भक्ति में डूबकर भगवान का स्मरण किया। नगर क्षेत्र से आए भक्तों ने प्राचीन हनुमान मंदिर की दिव्य वातावरण की जमकर सराहना की। भगवान श्री कृष्ण की झांकियों के माध्यम से धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया गया, जिसने हर श्रद्धालु के मन को छू लिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मन को एक अलग शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। शाम के समय मंदिर परिसर की रंगीन रोशनी और दिव्य सजावट ने इसकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
प्राचीन हनुमान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां पहुंचकर भक्त खुद को भगवान की भक्ति में पूरी तरह समर्पित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश पांण्डेय, सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण केशव, मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता जनार्दन त्रिपाठी, मोहन गुप्ता, परमात्मा तिवारी, कार्यक्रम आयोजक कर्ता गोपाल कृष्ण मिश्रा (गुड्डू बाबा) आदि भक्त लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन सैनी
No Previous Comments found.