खनन माफियाओं का बोलबाला गीडा सेक्टर 27 की भूमि में कर दिया अवैध खनन

गोरखपुर : गीडा क्षेत्र और तहसील क्षेत्र में वर्तमान समय में खनन माफियों का बोलबाला है। अवैध खनन का कारोबार इनकी मर्जी से चल रहा है। दिन हो या रात्रि इनको प्रशासन से तनिक भी डर नहीं है। दिन रात्रि इनकी गाड़ियां क्षेत्र में फर्राटे भरती नजर आती रहती है। खनन माफिया तो मौका पाते ही  चाहे सरकारी हो आ गैर सरकारी भूमि हो उसे खोदने में परहेज नहीं करते है। वर्तमान समय में देखा जाय तो गीडा की भूमि भी सुरक्षित नहीं रह गया है। गीडा सेक्टर 27 में जो गीडा से भूमि अधिग्रहण कर रखा है। उसे खनन माफिया अवैध खनन कर मिट्टी उठा ले जा रहे है। वही गीडा प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई है। वर्तमान समय में देखा जाय तो गीडा सेक्टर 27 में कई जगहों पर खनन माफियाओ ने मिट्टी खोद कर तालाब का शक्ल बना रखा है। जैसे ही रात्रि होती है। इस स्थान में अवैध खनन का कारोबार जारी हो जाता है। 

इस संदर्भ में सहायक मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश ने कहा कि टीम गठित कर जांच करा जायेगा। जो भी खनन माफियाओ संलिप्त पायेगा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.