पिपरौली सी एच सी के नेतृत्व में हुआ बाढ़ प्रवन्ध एवं आपदा से बचाव हेतु मार्क ड्रिल का सफल आयोजन

पिपरौली :  11जून को राजघाट राप्ती नदी पर अधीक्षक महोदय डॉ शिवानंद मिश्रा जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली की उपस्थिति में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का अभ्यास किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और सुदृढ़ बनाया। इस कार्यक्रम में CHC पिपरौली से RBSK टीम के डॉ खालिद हसन, डॉ सुरेन्द्र वर्मा, स्टॉप नर्स श्री मती द्वीपमाला, ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री रंध्वज चंद्र, बीसीपीएम श्री शिव बहादुर यादव, HS श्री अरुण कुमार गौतम , फार्मासिस्ट श्री वीरेंद्र कुमार, वार्ड ब्वॉय श्री आदित्य सिंह और एंबुलेंस कर्मचारी मौजुद रहे।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.