NFIFWI में ऐतिहासिक जीत: श्री संजय शाही बने सचिव जनरल, गोरखपुर में खुशी की लहर

गोरखपुर - भारत के बीमा क्षेत्रीय कर्मियों का राष्ट्रीय महासंघ (NFIFWI) के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए गोरखपुर डिवीजन के वरिष्ठ नेता एवं नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन के वर्तमान जोनल सचिव रहे श्री संजय शाही सचिव जनरल निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।संगठन से जुड़े सदस्यों ने श्री शाही की सफलता को उनके लंबे अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। पिछले लगभग नौ वर्षों से जोनल स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने फील्ड वर्कर्स के हितों के लिए लगातार कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा बीमा फील्ड वर्कर्स के अधिकारों एवं हितों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने श्री संजय शाही को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

रिपोर्टर : कृष्ण मोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.