मोहर्रम त्यौहार को लेकर उनवल चौकी में पीस कमेटी की हुई बैठक

गोरखपुर - मुहर्रम त्यौहार को लेकर आज दिन मंगलवार को खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी पर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी तथा उनवल चौकी प्रभारी अभिनाश कुमार सिंह सहित बैठक में उनवल के मौलवी, ताजियादार एवं सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। पीस कमेटी की अध्यक्षता खजनी क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने की। इस मिटिंग में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खजनी क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिलकर उस का आनंद लें। किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जानी चाहिये। अराजक तत्वों या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। 

क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने सरकार के दिशा-निर्देशों सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना मना है। तलवार ,चाकू, छुरी आदि का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन माननी पड़ेगी। निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर : कृष्ण मोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.