नवीं का मोहर्रम जलूस हुआ सकुशल संपन्न

गोरखपुर - मुहर्रम पर्व की नवीं की स्थापना एवं जुलूस को पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास ने अपने अपने क्षेत्रों में सकुशल संपन्न कराने में मुस्तैद रहा। पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण जायसवाल के निर्देशानुसार संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण अपने-अपने क्षेत्रों में इमाम चौक एवं निकलने वाले ताजिया जुलूस को सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में लगे रहे जिससे किसी भी प्रकार की पर्व में कोई दिक्कत नहीं आने दी। संगठन के सभी सदस्य संगठन ड्रेस में अपनी अपनी आईडी कार्ड लगाकर पब्लिक को यह एहसास दिलाया कि हम हर संभव आपकी सेवा व सहयोग में सदैव तत्पर हैं किसी भी प्रकार की त्यौहार में बाधाएं नहीं आने दी जाएगी। शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है गलत पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वही मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल के साथ गोरखपुर ग्रामीण प्रभारी सूर्यभान पाण्डेय ,थाना संयोजक गगहा दीपक सिंह,लाल बहादुर गुप्ता भ्रमण शील रहे तथा कौड़ीराम ब्लॉक प्रभारी राजेश वर्मा,थाना संयोजक इकौना शेषनाथ चौधरी,जगत चौधरी,सहित अनेकों कार्यकर्ता क्षेत्रों में पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया।

संवाददाता - इमरान खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.