गीडा के पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की वायरिंग चोरी का खुलासा

गोरखपुर :  गीडा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ट्रेलर की वायरिंग व चाकू बरामद।सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की वायरिंग चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से ट्रेलर की करीब 6.16 किलो वायरिंग और घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए गए हैं।अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन चौहान पुत्र सत्यनारायण चौहान, निवासी बैजलपुर थाना हरपुर बुदहट के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, एक पार्किंग संचालक ने शिकायत दी थी कि उसकी पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की वायरिंग अज्ञात चोरों द्वारा काट ली गई है। इस पर थाना गीडा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की वायरिंग बरामद कर ली।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.