समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर उनवल में हुआ वृक्षारोपण

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साप्ताहिक पौधारोपण के तहत नगर पंचायत उनवल में पौधा रोपण किया गया। 'पेड़ लगाओ जीवन बचाओ' केवल एक नारा नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की रक्षा का मूल मंत्र है। पेड़ बचाना और लगाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आप पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए एक पेड महापुरुषों के नाम पर जरूर लगाए।

उक्त कार्यक्रम जोन प्रभारी मनोज कुमार साहनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवा के पूर्व विधायक यसपाल सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव,भूपेन्द्र यादव सरकार राष्ट्रीय सचिव, नगर सेक्टर प्रभारी सचिन बेलदार, सदानंद साहनी, शुभम, योगेंद्र प्रजापति, निरंजन मद्धेशिया, मनोज प्रजापति के साथ अन्य कार्यकता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : कृष्ण मोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.