दवा का बिल मांगना मरीज के तीमारदार को पड़ा भारी
गोरखपुर - सरकारी अस्पताल में जो दवाएं उपलब्ध न हो उन दवाओं को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने के लिए,सरकार द्वारा जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है।ताकि मरीज और उनके तीमारदार सस्ते दाम पर यहा से दवा ले सके,लेकिन दूसरी तरफ जिन लोगो को मरीजो के हितों की जिम्मेदारी मिली हैं।अब वही लोग दबंगई दिखा रहे है।और मरीज से मारपीट भी कर रहे है। ताजा मामला सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जैन औषधि केंद्र से आया है।जहां पर मरीज के परिजन को दवा का बिल मांगना भारी पड़ गया।गुस्साए केंद्र संचालक ने अपने कर्मियों संग मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बताते चले सहजनवा क्षेत्र के मिनवा गांव के रहने वाले मनीष गौड़ अपनी पत्नी अर्चना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा गए थे। जहां मरीज देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाएं, जन औषधि केंद्र से लेने के लिए पर्ची दिया।जिसको लेकर वह जन औषधि केंद्र पहुंचे और दवा लेकर भुगतान भी कर दिया।लेकिन जैसे ही उन्होंने दावा का बिल मांगा तो केंद्र संचालक भड़क गया।और अपने साथियों संग मिलकर उनके साथ मारपीट किया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस मामले को लेकर मिनवा गांव के रहने वाले मनीष गौड़ पुत्र लवकेश गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उसके बाद सहजनवा पुलिस ने तत्परता दिखाते तीन आरोपियों को हिरासत में लिया औऱ अपने साथ थाने लेकर आई।जहां उनसे पूछता चल रहा है
रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे
No Previous Comments found.