औधोगिक विकास प्राधिकरण गीडा के सेक्टर 22 में अबैध संचालित हो रहे होटलो पर सहजनवा प्रशासन का छापा-दो शील
गोरखपुर : गोरखपुर के सहजनवां तहसील क्षेत्र में छापेमारी देख अन्य अबैध होटलों के गिरे शटर पसरा रहा सन्नाटा अबैध तरीके से संचालित हो रहे होटलो की जाँच शुरू-होंगी बड़ी कार्यवाही सहजनवा गोरखपुर - गीडा सेक्टर 22 में स्थित अवैध होटलों की अब खैर नहीं है। प्रशासन मंगलवार की तर्ज पर और तेज कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।मिली जानकारी से मंगलवार को गीडा सेक्टर 22 स्थित अवैध होटलों पर उपजिलाधिकारी सहजनवा सीओ गीडा,तहसीलदार सहजनवा के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। जिसमें दो होटलों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया था। जिसको देखते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। शेष अवैध रूप से जो होटल संचालित हो रहे है। उन होटलों पर प्रशासन जल्द कार्रवाई करने जा रहा। अधिक होटल के शटर गिरे हुए दिखाई दिए जिससे पूरे गीडा सेक्टर 22 में सन्नाटा पसरा हुआ है।वही कई वर्षों से गिडा मे कुकुरमुत्ते की तरह जगह जगह होटल खोलकर अबैध गतिविधियों को होटल कारोबारियों द्वारा किया जा रहा था वही बिना किसी मानक के धड़ल्ले से अबैध होटल संचालित हो रहे हैं।वही इन अबैध होटलो पर गिडा प्रशासन भी बड़ी कार्यवाही करने की शुरुआत करने जा रही है।इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नदन तिवारी ने कहा कि गीडा सेक्टर 22 में जल्द ही अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे
No Previous Comments found.