सहजनवां तहसील में मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों का फर्जी निस्तारण-जाँच की मांग

गोरखपुर : मुख्यमंत्री पोर्टल व तहसील दिवस पर शिकायती पत्रो पर कार्यवाही को लेकर सवाल-लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट प्रेषित जाँच की मांग-IGRS पर लगभग दर्जनो शिकायत पत्र पर लेखपाल व कानूनगो द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर भ्रष्टाचार करने की शिकायत-सहजनवां तहसील में जन सुनवाई पर नही होती कार्यवाही-गलत रिपोर्ट लगा कर होता है निस्तारण-सहजनवां तहसील मे लगने वाले समाधान दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद भी पीड़ित को नही मिल रहा न्याय वही पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है  प्रार्थी गिरीशचन्द्र श्रीवास्तव पुत्र स्व० श्यामनारायण लाल ग्राम व पो० अमटौर थाना गीडा, जनपद-गोरखपुर के मूल निवासी है। महोदय हमारे ग्राम सभा के प्रधान व प्रधानप्रतिनिध श्रीराम शर्मा उर्फ मोनू शर्मा द्वारा ग्राम सभा का आराजी नं0-485 व 494 खाद गड्‌डे की भूमि को पाट कर अपना नीजी रास्ता बनवा रहे थे। जिसको लेकर हम प्रार्थी द्वारा तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगभग दर्जनो शिकायत किये लेकिन हल्का लेखपाल कृष्णकुमार व कानूनगो मुन्नीलाल के द्वारा प्रधान प्रतिनिधि के बहकावें में आकर सरकारी भूमि खाद गड्‌डा को कब्जा करा दिये है। वही प्रार्थी के शिकायत पर लेखपाल द्वारा खाद गड्डो को खाली करा देने को रिपोर्ट प्रेसित किये है। वही लेखपाल के रिपोर्ट का मौके पर जाँच करा लिया जायें तो सब सच उजागर हो जायेगा वही पीड़ित द्वारा कार्यवाही के लिए समाधान दिवस पर दिनांक-17/01/2026 व 04/04/2026 व 06/06/2026 व 15/05/2026 व 20/06/2026 व IGRS पर दर्जनो शिकायत किया गया लेकिन हल्का लेखपाल के द्वारा गलत व मनगडन्त रिपोर्ट लगाकर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर सरकारी भूमि को कब्जा करवा रहे है। और हम प्रार्थी के आबादी 493 व चक न0-495 पर भी अवैध तरीके से रास्ता निर्माण करवा लिये है। महोदय मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले को किसी अन्य टीम बनाकर जाँच करवाया जायें। और दोषियों पर कार्यवाही किया जायें।वही पीड़ित ने मांग किया है कि मामले का अन्य टीम द्वारा जाँच कराकर खाद गड्‌डे की भूमि व हम प्रार्थी की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के साथ-साथ हल्का लेखपाल कानूनगो व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.