उनवल में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत पौधारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

गोरखपुर :  नगर पंचायत उनवल में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उनवल का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम, सभासद योगेश वर्मा, अज्जू, जोगिंदर साहनी, मनोनीत सभासद शिव कुमार साह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन संकट में पड़ सकता है। दुबे ने पेड़ों को प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ शुद्ध वायु, वर्षा और जीवन का आधार बताया।
उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने हरित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त उनवल के निर्माण का संकल्प लिया।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल में भी एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बांसगांव अधीक्षक डॉ. के. एम. अग्रवाल, केंद्र प्रभारी राजेश सिंह, एएनएम अनीता राणा तथा सीएचओ बलवीर सिंह पीयूष सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पौधे लगाए।
उन्होंने हरित वातावरण और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लेते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा। उन्होंने जोर दिया कि "आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।"

रिपोर्टर : कृष्ण मोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.