ग्रामीणों के आंदोलन के बीच पहुंचे विधायक दिया आश्वासन ग्रामीणों के मांग के अनुसार होगा कार्य
गोरखपुर : जिगिना फरसाडाड मार्ग पर रेलवे द्वारा निर्माण कराए जा रहे अंडरपास के चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने को लेकर करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों द्वारा कई दिन से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को भी भारी संख्या मे ग्रामीण निर्माणाधीन अंडरपास के पास चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रदीप शुक्ल पहुंचे और स्थित का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो कार्य चल रहा है। वह बंद होगा। अंडरपास का निर्माण जिगिना फरसाडाड मार्ग पर चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने के साथ शुरू होगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस दौरान नागेन्द्र सिंह,हिमांशु सिंह,संजय शुक्ल,बड़कू उपाध्याय,गुड्डू उपाध्याय,भोलू तिवारी,नितेश शुक्ल,भोलू मिश्रा,सुरेश यादव,श्रीप्रकाश शुक्ल,सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे
No Previous Comments found.