बीजेपी किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, किया वृक्षारोपण
गोरखपुर : नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा नगर अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा गोरखपुर के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव सागर तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ने प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए इसे किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया।
इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर टिफिन बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों एवं किसान हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवनीत राय, मनोज तिवारी, देवेंद्र सिंह, देवानंद शुक्ला, हरिनारायण सिंह, रेनू देवी, नवनीत पांडेय, प्रदीप, शिव कुमार शाह, अरविंद मौर्य सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय नगर अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी
No Previous Comments found.