निर्मला देवी हास्पिटल के द्वारा ग्राम सभा परसौनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गोरखपुर : ग्राम सभा परसौनी में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान श्री रामस्वरूप निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में निर्मला देवी हॉस्पिटल, बाघागाड़ा से डॉ. योगेश निषाद, शमीना खातून, प्रबंधक अरुण निषाद, फार्मासिस्ट संदीप तिवारी एवं तमन्ना उपस्थित रहे। वहीं श्री साईं नेत्रालय, गोरखनाथ से डॉ. अरुण यादव एवं गृजेश त्रिपाठी ने नेत्र रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
इसके अलावा जनसेवा डेंटल क्लिनिक, उनवल से डॉ. पवन पाण्डेय और आर.एन. सिंह ने दंत रोगों से संबंधित जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
ग्राम प्रधान रामस्वरूप निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

रिपोर्टर : संतोष

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.