सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक ने किया वृक्षारोपण

गोरखपुर : सहजनवा गोरखपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरौली  गोरखपुर पर अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा की  उपस्थिति में सहजनवां विधायक माननीय श्री प्रदीप शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख श्री दिलीप यादव द्वारा चिकित्सा अधिकारी आवास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के उपरांत सहजनवां विधायक माननीय श्री प्रदीप शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख श्री दिलीप यादव द्वारा परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.