खजनी के ढढ़ौना गांव में बीती रात दो घरों में हुई भीषण चोरी, पीड़ित परिवार बेटी के शादी के लिए रखा था जमापूंजी

गोरखपुर :  खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत ढढौना गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया गांव के निवासी राममिलन निषाद पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे के घर में दरवाजे पर लगे ताले को काट कर भीतर घुसे चोरों ने पूरे इत्मीनान से घर को खंगाल डाला और एक लाख रूपए नकद तथा करीब दो लाख रूपए से अधिक मूल्य के गहने और कीमती सामान चुरा ले गए।

बताया गया कि गृह स्वामी राममिलन उनकी पत्नी उषा देवी और बच्चे घर के दूसरे कमरों में तथा छत पर सो रहे थे, तथा उनके घर में नवंबर महीने में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच चोरों ने शादी वाले घर को अपना निशाना बनाया तथा सभी बक्से,आलमारी सहित पूरे घर को खंगाल डाला। रात में उन्हें चोर
वहीं यूपी रोडवेज में कंडक्टर पद से रिटायर्ड गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय रामनरेश सिंह के घर में जंगले के छज्जे पर चढ़कर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 3500₹ नगद चुरा ले गए, माना जा रहा है कि संभवत: घर में किसी की आहट मिलते ही चोर सिर्फ हांथ आए 3500₹ लेकर चले गए।
सबेरे घर के दरवाजा का ताला कटा पा कर और बाहर पड़े खाली ट्रंक को देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.