उनवल में चोरों का धावा, 50 हजार नकद और तीन लाख के जेवरात लेकर फरार

गोरखपुर : नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 13 में चोरों ने राजकुमार मौर्य के घर को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की वारदात में दो सोने की माला, अंगूठी और चेन का लॉकेट शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़ित परशुराम मौर्य ने बताया कि वह किसी काम से गोरखपुर गए थे और रात करीब एक बजे घर पहुंचे। घर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर 50 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवरात गायब मिले।

पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उनवल चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।

घटना के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरों के हौसले पर लगाम लग सके। लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
आप को बताते चले की अभी पिछले कल ग्राम ढढ़ौना में दो घरों में चोरी हुई, उसके बाद आज उनवल वार्ड नंबर 13 में चोरी की घटना घटित हुई है जिससे उनवल चौकी इस तरह की घटना पर लगाम लगाने में अभी तक विफल दिख रही है।

अब पुलिस के सामने चुनौती चोरी का जल्द खुलासा करने, चोरों तक पहुंचने और चोरी हुए नकदी व जेवरात की बरामदगी की है।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.