कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
गोरखपुर - इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मामला शिकायतकर्ता दिव्यांश पाण्डेय की माता के सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले 300 दिनों के अर्जित अवकाश के नकदीकरण से जुड़ा है।
प्रेस नोट के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षिका के करीब 15 लाख रुपये के अवकाश नकदीकरण का भुगतान लंबित था।
आरोप है कि इस भुगतान के एवज में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में तैनात पटेल सहायक शहनवाज आलम द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने मामले की गोपनीय जांच की।
आरोप सही पाए जाने के बाद आज 19 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर ट्रैप कार्रवाई की गई।
टीम ने शहनवाज आलम को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कैंट, जनपद गोरखपुर में विधिक कार्रवाई और अभियोग पंजीकरण की प्रक्रिया की जा रही है।
अब सवाल यह है कि शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का यह खेल आखिर कब तक चलता रहेगा और ऐसे मामलों में विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है?
No Previous Comments found.