श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज मझौरा के सहयोग से मझौरा गांव में पुलिस-प्रशासन की भव्य चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

सहजनवा : ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मझौरा में शनिवार को पुलिस एवं प्रशासन की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सहजनवा एस डी एम नमन मेहता, गीडा सर्कल सीओ आभा सिंह और एसओ हरपुर प्रशांत कुमार पाठक और हरपुर थाने के दरोगा और पुलिस मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष ने भाग लिया।और अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। चौपाल में मझौरा में श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक अजीत गुप्ता, ग्रामप्रधान जयप्रकाश कन्नौजिया , सत्यप्रकाश कन्नौजिया ,जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा ,कादिर ,शिवप्रसाद यादव ,रमेश गुप्ता,सुनील गुप्ता,नम्रता गौड़ ,राजेश मौर्य ,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की वित्तीय साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
ग्रामीणों को बताया गया कि किसी परिचित की आवाज में ऑनलाइन पैसे मांगे जाने पर पहले संबंधित व्यक्ति के वास्तविक मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पुष्टि करें। UPI से भुगतान करने के लिए PIN जरूरी है, लेकिन पैसा प्राप्त करने के लिए UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती। पुलिस ने OTP, CVV, कार्ड नंबर और अन्य बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की।
पुलिस ने WhatsApp या अनजान नंबर से आने वाली APK फाइल, संदिग्ध ट्रेडिंग ऐप, फर्जी नौकरी के ऑफर और अनजान लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। चौपाल के अंत में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत करने की अपील की।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.