कार खास सिपाही’ को बचाने उतरी दलालों की फौज? वायरल वीडियो ने फिर खड़े किए गंभीर सवाल

गीडा : गीडा थाना क्षेत्र में कथित अवैध होटलों के संचालन और पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने एक बार फिर पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। पहले वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब कथित होटल संचालक का दूसरा वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में होटल संचालक एक कथित ‘खास सिपाही’ से होटल मैनेजर को छोड़ने की सिफारिश करते हुए दिखाई देता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं दिनांक 1/9/26 को मीडिया ग्रुप में होटल कारोवारी के द्वारा कुछ कथाकथित लोगो द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है जिसमें संचालक द्वारा वीडियो में लगे आरोपों को कहते दिख रहा है कि मेरे ऊपर दबाव बना कर बीडियो बनाया गया है उक्त वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा जानबुझ कर कहा जा रहा है कि पहले जो भी वीडियो वायरल हुआ है वह दबाव में बनाया गया है। मामला गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 और 23 से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित होने वाले होटलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई, छापेमारी और सीलिंग की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद कथित तौर पर कुछ होटल लगातार संचालित होने के आरोपों ने स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

,दूसरे वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
वायरल बताए जा रहे दूसरे वीडियो में कथित होटल संचालक किसी पुलिसकर्मी से होटल मैनेजर को छोड़ने की सिफारिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में बातचीत का अंदाज ऐसा है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर होटल संचालक और संबंधित पुलिसकर्मी के बीच किस तरह का संबंध था और होटल मैनेजर को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए सिफारिश क्यों की जा रही थी?पहले वीडियो के बाद मामला शांत होने के बजाय दूसरे वीडियो के सामने आने से चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
‘कार खास सिपाही’ पर लगातार उठ रहे सवाल
वायरल वीडियो को लेकर जिस पुलिसकर्मी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, उसे स्थानीय स्तर पर कथित तौर पर ‘खास सिपाही’ कहा जा रहा है। आरोप है कि संबंधित सिपाही की क्षेत्र में कथित रूप से मजबूत पकड़ है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।प्रिंट और सोशल मीडिया में लगातार मामला उठने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई बड़ा और स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आने से भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वीडियो वास्तविक है तो उसकी तकनीकी जांच कराकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
अब कार्रवाई का इंतजार
सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है? क्या संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच होगी? क्या कथित अवैध होटलों के संचालन और पुलिस संरक्षण के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी?फिलहाल मामला जांच का विषय है और वायरल वीडियो की सत्यता तथा उसमें दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन इतना जरूर है कि लगातार सामने आ रहे वीडियो ने गीडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर कोई ठोस निर्णय लेते हैं या फिर आरोपों के घेरे में आया कथित ‘खास सिपाही’ इसी तरह अपनी जगह बनाए रखता है।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.