विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन समेत कई मुद्दों पर चर्चा

 गोरखपुर : पाली ब्लॉक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में बुधवार, 2 सितंबर को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ सम्मानित अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक में सचिव द्वारा नवीन शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन, कक्षा-8 उत्तीर्ण बच्चों का प्रवेश तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता बढ़ाने के लिए कैच-अप कार्यक्रम संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अलावा विद्यालय की साफ-सफाई, डीबीटी से प्राप्त धनराशि के उचित उपयोग, कम्पोजिट ग्रांट से कराए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता तय करने तथा विद्यार्थियों की अपार आईडी से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंजू देवी, सुशीला देवी, नीतू देवी, सरिता देवी, हरिराम यादव, रमेश, बजरंगी प्रसाद, राजेश शुक्ला और बोधनाथ गोंड सहित समिति के सदस्य एवं अभिभावक मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सहयोग का भरोसा दिया।
बैठक में नवीन सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में समिति के सदस्यों और अभिभावकों की सहमति के साथ बैठक का समापन किया गया।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.