बुदहट में 4 सालों से बन रही जल जीवन मिशन की टंकी, तैयार होने के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं
सहजनवा (गोरखपुर) : सहजनवा ब्लाक की ग्राम पंचायत बुदहट में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण पिछले 4 सालों से चल रहा है। टंकी अब बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है, लेकिन तैयार होने के बाद भी आज तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।टंकी के शोपीस बने रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रोजाना सप्लाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि 4 साल से निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।
रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे
No Previous Comments found.