बिशुनपुरा (बुदहट) में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर गिरी आकाशीय बिजली, बड़ा हादसा टला

 हरपुर बुदहट : ग्राम बिशुनपुरा में सोमवार को सेवानिवृत्त अध्यापक राधेश्याम दुबे के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज के साथ बिजली सीधे घर में लगे इनवर्टर पर गिरी, जिससे इनवर्टर समेत कई विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। आकाशीय बिजली गिरने की घटना से ग्रामीणों में भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। घटना में जनहानि नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.