रास्ते में रोककर मारपीट के बाद ब्लेड से किया था हमला, तीनों आरोपी खुटभार गांव के निवासी

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुटभार गांव निवासी विपिन कुमार, अमित कुमार और रमाशंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को वादी अपने घर से सामान खरीदने के लिए खजनी चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसके बाद जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर खजनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विपिन कुमार पुत्र हरिलाल, अमित कुमार पुत्र राजाराम और रमाशंकर पुत्र स्वर्गीय शुभकरन, सभी निवासी ग्राम खुटभार, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खजनी में मु0अ0सं0 299/2026, धारा 109, 3(5), 115(2) और 352 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.