सरकारी सड़क पर अवैध कब्जा राहगीर हो रहे चोटिल
गोरखपुर - तहसील समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार*सहजनवा/गोरखपुर सहजनवा तहसील के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कबीसा चौराहा पर सरकारी सड़क पर कब्जे का मामला सामने आया है। कबीसा चौराहा निवासी दिलीप कुमार मौर्य पुत्र बलिराम, शशि चौधरी पुत्र रामकवल चौधरी, बैजनाथ पुत्र निरहू ने इसको लेकर तहसील समाधान दिवस पर प्रशासन से शिकायत की है। प्रार्थियों का आरोप है कि उनके बगल में स्थित उदयभान पुत्र रामबहाल के द्वारा सरकारी सड़क पर कब्जा कर मिट्टी गिरा दी गई है। साथ ही जानवरों को घुसाने और अन्य कार्यों के लिए सड़क और प्रार्थी दिलीप कुमार के खेत में अधिक मात्रा में पानी गिराया जाता है, जिससे सड़क पर फिसलन हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। सड़क की पटरी पर भी कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में थाने पर कई बार शिकायत की जा चुकी है, पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद उदयभान द्वारा मनमानी जारी है और बात-बात पर धमकाया जाता है।पीड़ितों ने तहसील समाधान दिवस पर प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सरकारी सड़क को कब्जा मुक्त कराने और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे
No Previous Comments found.