चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने अंजनी देवी को दिया रोजगार का सहारा

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सजनापार निवासी अंजनी देवी के जीवन में पति की हत्या के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ महीने पहले असामाजिक तत्वों द्वारा उनके पति स्मृति शेष रणजीत की हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद छह बेटियों के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी अंजनी देवी के कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया था।

अंजनी देवी की दयनीय स्थिति की जानकारी होने पर नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उन्हें नगर पंचायत में सफाई मित्र पद पर नियुक्त किया। इस पहल से अंजनी देवी को अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रोजगार का सहारा मिला है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि असहाय और गरीब लोगों की सेवा करना ही उनके लिए सच्ची जनसेवा है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद को समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बताया। चेयरमैन की इस पहल से अंजनी देवी और उनकी छह बेटियों को भविष्य के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता का रास्ता मिला है।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.