खजनी तहसील क्षेत्र में लेखपाल-कानूनगो की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गोरखपुर - भादरखी गांव में निजी भूमि की दीवार गिराने का आरोप, ग्राम सभा की भूमि पर कथित कब्जे पर कार्रवाई न होने से नाराजगी-खजनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भादरखी में लेखपाल और कानूनगो की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो द्वारा नंबर की जमीन पर बनी उनकी दीवार को गिरा दिया गया। वहीं, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उसी के बगल में स्थित ग्राम सभा की भूमि पर विपक्षी द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा पाया गया, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की स्थिति है तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, निजी भूमि की दीवार गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
इस मामले को लेकर पूरे ग्राम सभा में लेखपाल और कानूनगो की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी बताई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भदरखी विवेक चौधरी से बात किया गया तो उन्होंने ने बताया कि मौक़े पर कोई पैमाईश नहीं हुई नाहीं लेखपाल कानगो के द्वारा हमे बुलाया गया बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के जो निर्माणाधीन दिवाल गिरवा गया है वह गलत है इस कारवाई से गाँव में तनाव ब्याप्त है
नोट: दीवार गिराने और ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं इस मामले में हल्का लेखपाल का कहना था कि ग्राम सभा में स्थिति बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को जल्द खाली करा दिया जाएगा।
रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

No Previous Comments found.