तेज आंधी-बारिश में 50 साल पुराना नीम का पेड़ रास्ते पर गिरा, आवागमन बाधित
सहजनवां, गोरखपुर : सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पट्टी धर्मदास में शनिवार रात तेज हवाओं और बारिश के बीच करीब 50 वर्ष पुराना नीम का पेड़ उखड़कर रास्ते पर गिर गया। पेड़ गिरने से ग्रामीणों और राहगीरों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक, तेज आंधी और हवाओं के कारण नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया और सूरज शुक्ला की बाउंड्री पर गिर पड़ा। पेड़ का एक हिस्सा रास्ते में आ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, पेड़ गिरने से गांव की विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों सागर शुक्ला, छूल्ली शुक्ला, नीरज शुक्ला, मनोज गौड़, मोछू गौड़, लालू गौड़ और संदीप गौड़ ने बताया कि पेड़ गिरने के बाद रास्ता बाधित होने के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे ग्रामीणों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि रास्ते में गिरे पेड़ को जल्द हटवाया जाए और विद्युत व्यवस्था को सुचारू कराया जाए, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
रिपोर्टर : मनोज

No Previous Comments found.