उप जिलाधिकारी ने किया उत्तरी कोलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

सहजनवां,गोरखपुर : उप जिलाधिकारी सहजनवां नमन मेहता द्वारा उत्तरी कोलिया क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति, फसलों के नुकसान और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.