राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई गई जयंती

गोरखपुर :  पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास कार्यालय, जगदीशपुर भलुआन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण प्रभारी सूर्यभान पांडे, ब्लॉक प्रभारी गगहा दीपक सिंह सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के त्याग, तपस्या और संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा। साथ ही अन्य वक्ताओं नें भी दोनों महान विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोमनाथ, जयप्रकाश, राधेश्याम चौधरी, जयप्रकाश तिवारी, शंभू, प्रभुनाथ, पूजा, शेषनाथ चौधरी, लाल बहादुर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इमरान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.