उनवल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न, एमएलसी चुनाव एवं 2027 की तैयारियों पर मंथन
गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी उनवल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को नगर पंचायत उनवल कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की विजय तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी आदरणीय जगदीश चौरसिया जी ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन महेश कुमार दुबे जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
बैठक की अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम जी ने किया तथा संचालन मंडल महामंत्री योगेश वर्मा जी ने किया।
बैठक में बूथ समितियों को मजबूत करने, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं सत्यापन कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
आगामी एमएलसी चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के निर्धारित लक्ष्यों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, योगेंद्र साहनी, विजय तिवारी, विजयकांति शर्मा, चंद्रभान मद्धेशिया, अमन्यू तिवारी, श्याम जी प्रजापति, सतींद्र सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, पवन कुमार निगम, व्यास सिंह, राज कुमार गुप्ता सोनू शर्मा, एवं लाल बाबू साहनी, महेन्द्र सिंह, सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

No Previous Comments found.