गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी से की बातचीत
गोरखपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने नगीना प्रसाद साहनी से भी बातचीत की। प्रेस क्लब गोरखपुर में नगीना प्रसाद साहनी के साथ हुई घटना के बाद इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। हालांकि, बातचीत के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
रिपोर्टर - मनोज

No Previous Comments found.